Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माओवादी केन्द्रीय समिति की विस्तारित बैठक

 

vaidyaगत १८ गते आषाढ से जारी नेकपा माओवादी केन्द्रीय समिति की बैठक को शनिवार २८ गते से निरन्तरता दी गई है । केन्द्रीय समिति में पूर्ण केन्द्रीय सदस्यों की सहभागिता थी वहीं विस्तारित बैठक में केन्द्रीय सलाहकार और वैकल्पिक केन्द्रीय सदस्यों की भी सहभागिता रहेगी ।

माओवादी केन्द्रीय समिति की बैठक में अध्यक्ष मोहन वैद्य द्वारा प्रस्तुत राजनीतिक प्रस्ताव पर असहमति व्यक्त करते हुए सचिव विक्रमचन्द ने अलग प्रस्ताव पेश किया था । उस पर विस्तार से बहस करने हेतु विस्तारित बैठक बुलाई गई ।
बैठक में अध्यक्ष वैद्य ने जनयुद्ध के जग में जनविद्रोह कार्यदिशा सहित का प्रस्ताव पेश किया था । जिस पर असमति जताते हुए सचिव चन्द ने जनयुद्ध की निरन्तरता में जनविद्रोह आशय का प्रस्ताव पेश किया ।अध्यक्ष वैद्य के प्रतिवेदन में उल्लेख है कि जब तक संक्रमण काल है तब तक विद्रोह की सम्भावना है । पार्टी को विद्रोह की तैयारी करनी चाहिए । और एमाओवादी मोर्चा बनाकर जनपक्षीय संविधान निर्माण के लिए दवाब देना चाहिए । जबकि विक्रमचन्द ने असहमति जताते हुए प्रतिवेदन पेश किया कि विद्रोह की सम्भावना न्यून है, इसलिइ पार्टी को जनसरकार, जनअदालत गठन करके जनयुद्ध की तैयारी करनी चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *