जनकपुरधाम में गणेश पूजा की धूम
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। जनकपुरधाम में गणेश पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।गणेश चतुर्थी के दिन मंगलवार को राम जानकी युवा कमिटी पेटिया बाजार जनकपुरधाम द्वारा भव्य रुप से गणेश पूजा मना रही है। मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी थी। राम जानकी युवा कमिटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र साह की अगुवाई में निकली इस शोभा यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने भाग ली थी। शोभा यात्रा में बिधायक दीपेन्द्र ठाकुर, वार्ड सात के अध्यक्ष नीरज साह बबलू, पूर्व अध्यक्ष जानकी राम साह, संस्थापक अध्यक्ष जीवछ साह,मूल पूजा समिति के संयोजक गणेश साह, महासचिव विनय, वरिष्ट निर्देशक संजीव साह (टीका),विनोद साह सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे। गंगा सागर से कलश भर कर गणेश मंदिर में रखा गया। चार दिवसीय गणेश पूजा का समापन शुक्रवार को भंडारा के बाद किया जाएगा।इसी राम चौक के पास गणेश युवा कमिटी द्वारा धूमधाम से गणेश पूजा मनायी जा रही है।


