शिक्षकों ने की नारेबाजी… बालेन होशियार हो
काठमांडू, ४ असोज – सरकार विद्यालय शिक्षा विधेयक विरुद्ध देशभर के शिक्षक अभी सड़क आन्दोलन में है । यह विधेयक शिक्षकों को स्थानीय तह के जनप्रतिनिधियों पर आश्रित बनाने का प्रयास कर रही है । आन्दोलन के पहले ही दिन काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन शाह ने सामाजिक सञ्जाल द्वारा शिक्षकों पर कार्यवाही करने की चेतावनी दी थी । बालेन के इस चेतावनी के बाद ही गुरुवार को शिक्षकों ने बालेनके विरुद्ध भी नारेबाजी की । शिक्षक चेतावनी देते हुए नारा लगा रहे थे – बालेन होशियार । अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर सामाजिक सञ्जाल में ‘हिरो’ बनने का प्रयास नहीं करें ।

