Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संविधान दिवस के उपलक्ष में सरावल गांव पालिका के स्वास्थ कर्मियो को सम्मान

 

देशबन्धु यादव /नवलपरासी संविधान दिवस २०८० के उपलक्ष में सरावल गांव पालिका के सात वार्डों के स्वास्थ्य चौकी/संस्था को सम्मानित किया गया।
प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत विशाल मिश्रा के अध्यक्षता एवं प्रमुख अतिथि पालिका अध्यक्ष सुखाडी चौधरी ने संविधान दिवस के उपलक्ष में संबोधित करते हुए कहा की स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रथम स्थान हासिल करना सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों का अनवरत परिश्रम का प्रतिफल है। सरावल गांव पालिका के स्वास्थ्य शाखा प्रमुख ओमनारायन देवकोटा ने बताया की स्वास्थ्य सेवा के सभी मानकों को पालन करते हूए स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के आपसी सहकार्य से जिले में प्रथम स्थान हासिल करने में सफल रहा।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सरावल गांव पालिका के उपाध्यक्ष बासमती हरिजन ने कहा की कृषि, शिक्षा, सडक लगायत सभी क्षेत्रों में सहज रूप में सेवा उपलब्ध किए जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त किया।
कार्यक्रम में स्वागत मन्तब्य वित्त शाखा के प्रमुख नारायन पाण्डे, शुभकामना मन्तव्य समाजसेवी हरिलाल यादव, राष्ट्रिय दैनिक के प्रबन्ध निर्देशक उमेश वि.क., वडा अध्यक्ष क्रमशः हेयात खान, लक्ष्मण चौधरी, फिरंगी चौधरी और छोटेलाल गुप्ता ने सरावल गांव पालिका के नागरिकों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त किया।
महिला तथा बालबालिका शाखा के प्रमुख खेम खनाल के संचालन में सम्पन्न हुआ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *