तीन दिवसीय योग साधना तथा अध्यात्म प्रवेश कार्यक्रम शुरू
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। जनकपुरधाम के जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के सभागृह में विहार योग विद्यालय, विश्व योग पीठ बिहार योग भारती तथा जनकपुर नागरिक समाज के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय योग साधना तथा अध्यात्म प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया है।योग गुरु शिवराजानंद सरस्वती जी के सानिध्य में योग शिक्षा दिया जा रहा है।सुवह 6वजे से 8वजे तक संध्या 5से बजे 7वजे तक आयोजित योग शिविर के उद्घाटन सत्र में बिधायक रामाशीष यादव, जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के उपाध्यक्ष अंबू प्रसाद साह, योग गुरु मनोहर प्रसाद साह सहित पांच सौ से अधिक लोग योग शिविर में भाग लिए थे।





