Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश की समृद्धि से ही नेपाल की समृद्धि संभव- राष्ट्रपति पौडेल

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। मधेश के समृद्धि से ही नेपाल समृद्धि बन सकता है। उपयुक्त बातें नेपाल के राष्ट्रपति महामहिम राम चंद्र पौडेल ने महेंद्र नारायण निधि संस्कृति केन्द्र के सभा हाल के उद्घाटन समारोह के पश्चात आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि पहाड़ में जल का भंडार है इससे जलविद्युत उत्पादन कर नेपाल को समृद्ध बनाया जा सकता है लेकिन यह भी तभी संभव है जव मधेश में खाद्यान्न की उपज भरमार हो।इसके लिए सिंचाई की आवश्यकता है।सुन तथा ताम्र कोशी की जल का डायवर्शन द्वारा कमला नदी में जल को छोड़ा जाएगा। इसके लिए पहल की जा रही है।राष्ट्रपति पौडेल ने कहा कि नेपाल के प्रजातंत्र आन्दोलन में मधेश की महत्वपूर्ण भूमिका है।स्व.महेन्द्र नारायण निधि काप्रजातंत्र आन्दोलन में महत्वपूर्ण योगदान है। प्रथम सत्र को अध्यक्षता करती हुई अपने अध्यक्षीय भाषण में शहरी विकास मंत्री सीता गुरूंग ने कहा किजनकपुरधाम के विकास में शहरी विकास मंत्रालय कोई भेदभाव नहीं कर रहा है। पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा नेपाली कांग्रेस के बरिष्ट नेता विमलेन्द्र निधि ने अपने पितामहेंद्र नारायण निधि के जीवन पर प्रकाश डाला ह। उन्होंने कहा कि महेंद्र नारायण निधि संस्कृतिकेन्द्र की स्थापना की सोच पूर्व मेयर बजरंग साह की है। ।मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सरोज कुमार यादव ने कहा कि संघीय सरकार मधेश के साथ भेदभाव कर रही है। जनसंख्या के दृष्टिकोण से सातों प्रदेश में मधेश प्रदेश की जनसंख्या सबसे अधिक है लेकिन बजट सवसे कम जनसंख्या वाला कर्नाली प्रदेश से भी कम है। उन्होंने कहा कि पुलिस को प्रदेश सरकार केमातहत करें। द्वितीय सत्र में जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर ने मैथिली भाषा में अभिनन्दन पत्र राष्ट्रपति को सौंपा। अभिनन्दन समारोह में स्थानीय सांसद जूली महतो , पूर्व मेयर बजरंग साह ने भी विचार रखें।धन्यवाद ज्ञापन जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के उप मेयर किशोरी साह ने किया। जनकपुरधाम उप महानगरपालिका द्वारा राष्ट्रपति को जानकी मंदिर तथा सीता प्रकाट्य की संयुक्त चांदी की तस्वीर से राष्ट्रपति को सम्मानित भी किया गया। अभिनन्दन समारोह से पूर्व राष्ट्रपति जानकी मंदिर में पूजा अर्चना की। जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास बैष्णव तथा उतराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव ने अंगवस्त्र तथा जानकी मंदिर के चांदी की तस्वीर से स्वागत किए।जानकी मंदिर में पूजा के बाद राष्ट्रपति मधेश भवन गये जहां गवर्नर हरिशंकर मिश्र ने स्वागत किया । राष्ट्रपति के सम्मान में अल्पाहार का व्यवस्था का आयोजन था। राष्ट्रपति आगवन को लेकर जनकपुरधाम में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed