Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संघीय मामला तथा सामान्य प्रशासन विभाग मंत्री सम्मानित

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। रविवार को राम वहादुर साह तेली सेवा सदन के सभागृह में संघीय मामला तथा सामान्य प्रशासन विभाग के मंत्री अनिता देवी साह तथा राजर्षि जनक विश्व विद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो.सत्य नारायण साह को नेपाल तेली कल्याण समाज धनुषा जिला द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंत्री अनिता देवी साह ने कहा कि पार्टी ने जिस आशा और विश्वास के साथ मंत्री बनाया है मैं पूरी निष्ठा के साथ अपना दायित्व का निर्वाह करूंगी। उन्होंने कहा कि जिस जाति में जन्म ली है उस जाति में अभी भी महिला को शिक्षा में ध्यान नहीं जाता है। अतः.अपने परिवार के बच्ची को भी शिक्षित करें। अनिता देवी साह ने कहा कि समाज ने मूझे नहीं सम्मान किया है संपूर्ण तेली जाति की महिला को सम्मान करने का काम किया है। कार्यक्रम में राजर्षि जनक विश्व विद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो.सत्य नारायण साह ने कहा कि अपने बच्चों को शिक्षित करें। महिला को राजनीति भागीदारी में मनोबल बढ़ावें। आज इसी का नतीजा है कि आज नेपाल के इतिहास में तेली जाति की महिला संघीय कैबिनेट मंत्री वनी है। ललित कुमार साह की अध्यक्षता में संपन्न इस सम्मान कार्यक्रम में नेपाल तेली कल्याण समाज नेपाल के महासचिव सत्य नारायण साह , पूर्व केंद्रीय बरीय उपाध्यक्ष जगदीश साह, पूर्व उपाध्यक्ष राम बाबू साह, पूर्व धनुषा ज़िला अध्यक्ष लक्ष्मी साह, उपाध्यक्ष श्याम प्राद साह, पूर्व केंद्रीय सदस्य श्याम साह,राम बहादुर साह सेवा सदन के अध्यक्ष राम किशोर साह, वार्डाध्यक्ष महेन्द्र साह, जनमत पार्टी के नेता ई. संजय कुमार साह नेपाली कांग्रेस के युवा नेता संजीव कुमार साह (टीका) सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed