Thu. May 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम में तीन दिवसीय लेखक मिलन शिविर संपन्न

 

भारत के सौ से अधिक साहित्यकारों का था जमघट।

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। पूर्वोत्तर हिन्दी अकादमी शिलांग द्वारा 16वां लेखक मिलन शिविर 24 सितंबर को संपन्न हो गयी। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में जलेश्वर नगरपालिका के मेयर सुरेश साह सोनार थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा.प्रो.उषा लाल ने की।डा.भोला प्रसाद आग्नेय,बिजया बागरी ,सुरेश माहेश्वरी,डा.अकेला भाई,डा.रघुनाथ पांडेय आदि की उपस्थिति रही। लेखक मिलन शिविर में अम्बाला हरियाणा से 50बर्षो से प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका “तारिका”शुभ तारिका के संस्थापक एवं प्रकाशक रहे डा.महाराज कृष्ण जैन पर आधारित कऋष्णआंक विशेषांक का विमोचन भी किया गया।इस लेखक शिविर में 80से अधिक कविओं ने कविता पाठ किए थे। लेखक मिलन शिविर में साहित्यकारों को कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया। 24सितंवर को सभी साहित्यकारो को जनकपुरधाम तथा पास पड़ोस के धार्मिक स्थलों का भ्रमण भी कराया गया। कार्यक्रम को अकेला प्रोग्रेसिव फाउंडेशन द्वारा संचालित की गयी थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *