एकदिवसीय विश्वकप में आजः भारत और पाकिस्तान के बीच मुकावला
काठमांडू, २७ असोज – आईसीसी एकदिवसीय विश्वकप में भारत और पाकिस्तान बीच वहुप्रतिक्षीत भिडन्त आज होगी । आज का खेल अहमादाबाद स्थित नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा । भारत और पाकिस्तान बीच के दिन—रात्रि खेल नेपाली समयअनुसार, दिन के २ः१५ बजे शुरु होगा ।
जारी क्रिकेट विश्वकप में भारत और पाकिस्तान दोनाें ने अपने शुरुआत के दोनों खेल को जीतकर आफ्ना शानदार शुरुआत किया है । भारत ने अपने पहले खेल में अस्ट्रेलिया को ६ विकेट से पराजित किया था और दूसरे खेल में अफगानिस्तान को ८ विकेट से पराजित किया था ।
इसी तरह पाकिस्तान ने पहले खेल में नेदरल्याण्डस को ८१ रन से पराजित किया था तो दूसरे खेल में श्रीलंका को ६ विकेट से पराजित किया था ।
वैसे भारत और पाकिस्तान के बीच अभी तक १३४ एकदिवसीय खेल खेला जा चुका है । जिसमें पाकिस्तान ने ७३ खेल में जीत हासिल की है और भारत ने ५६ खेल में । ५ खेल का कोई नतिजा नहीं आया ।
भारत और पाकिस्तान बीच अभी हाल में सम्पन्न एशिया कप में खेल हुआ था । एशिया कप में पहले खेल में बर्षा से प्रभावित होकर नतिजा नहीं आ पाया था लेकिन दूसरे खेल में भारत ने २२८ रन से जीत हासिल की थी ।

