Sun. Oct 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दशहरा के अवसर पर राजा विराट गढ़ पर भागवत कथा का हुआ आयोजन

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। बिहार राज्य के मधुबनी जिला के कलुआही तथा बासोपट्टी प्रखंड के राढ विराटपुर सीमा पर अवस्थित राजा विराट गढ़ के परिसर में दशहरा के अवसर पर सप्ताहव्यापी संगीतमय भागवत कथा वृदावन से आये कथावाचक राघवजी महाराज द्वारा शुरू किया गया है।इसका उद्घाटन कलुआही प्रखंड के उप प्रमुख चंदन कुमार यादव,अरघावा पंचायत के मुखिया बबलू साह, उप मुखिया। अनिता देवी ने संयुक्त रूप से किया।रविवार को विधिवत इनकी शुरुआत की गयी है।आज के कथा में उन्होंने कहा कि भागवत कथा श्रवण से प्रेत योनि से मुक्ति मिलती है। लेकिन कथा ध्यान से सुनें तथा इसका अमल करें।भागवत कथा से परिवार में सुख शांति मिलती है। राजा विराट गढ़ के महंत हनुमान दास जी महाराज की सक्रियता में आयोजित इस भागवत कथा में कलुआही प्रखंड के उप प्रमुख चंदन प्रकाश यादव,सुनाई ठाकुर,सूचना यादव, बैद्यनाथ कुमार, ब्रजनंदन कुमार,अमलेश कुमार,राम बाबू यादव,भोगी यादव, रंजीत मंडल,राम नारायण यादव, शंकर ठाकुर,राम सेवक यादव आदि का विशेष योगदान है। राजा विराट गढ पर भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 23 अक्टुबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com