Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अनाज से बनेगा 11 हजार वर्ग फीट में राम सीता की प्रतिमा

 

 

क्लिक करें

जनकपुर की बेटी का सपना साकार हो रहा है, बनेगी राम सीता की प्रतिमा, सुनिए मेयर मनोज साह क्या कहतें हैं, क्लिक करें https://vt.tiktok.com/ZSNBsvYsQ/

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। विवाह पंचमी महोत्सव के अवसर पर जनकपुरधाम के बारहबीघा (रंग भूमि) मैदान में विभिन्न प्रकार की अनाज से 11वर्गफीट में राम सीता की प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा।इसका शिल्पकार सतीश गुर्जर हैं।इससे पहले अयोध्या में विभिन्न प्रकार के अनाज से 10हजार 800वर्ग फीट में राम सीता की प्रतिमा निर्माण कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने में सफल हुए थे। सतीश गुर्जर ने पत्रकारों को जानकारी दी है कि इसके निर्माण में 70क्विंटल अनाज लगेगा । सतीश गुर्जर ने कहा कि जनकपुरधाम में राम-सीता प्रतिमा निर्माण हेतु गुनगुन मिश्र ने आग्रह किया था।मैने इसे सहर्ष स्वीकार किया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में बनाया हूं तो माता सीता की भूमि जनकपुरधाम में भी प्रतिमा बनाना मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी। जनकपुरधाम उप महा नगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह की अगुवाई में इस हेतु शनिवार को बैठक संपन्न हुई थी जिस बैठक में जनकपुरधाम बृहत्तर विकास क्षेत्र परिषद के अध्यक्ष शीतल साह , मधेश प्राज्ञ प्रतिष्ठान के अध्यक्ष राम भरोस कापड़ि’ भ्रमर ‘, साहित्यकार राजेंद्र विमल, मैथिली विकास कोष के अध्यक्ष जीव नाथ चौधरी, बार्डाध्यक्ष परमेश्वर साह ,विश्व हिन्दू परिषद धनुषा के अध्यक्ष संतोष साह,योग गुरु मनोहर साह सहित कई लोग मौजूद थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed