Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

केदारनाथ धाम और पशुपतिनाथ के बीच हेली सर्किट तैयार करने की योजना

 

उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे से नेपाल के काठमांडू तक हेली सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में नागरिक उड्डयन विभाग का प्रस्ताव जल्द कैबिनेट में आ सकता है। धामी सरकार की योजना केदारनाथ धाम और पशुपतिनाथ के बीच हेली सर्किट तैयार करने की है।

नागरिक उड्डयन विभाग के प्रस्ताव के अनुसार, दून से काठमांडू के बीच हेली सेवा चलाने के लिए, हेली कंपनियों से प्रस्ताव मांगे जाएंगे। कंपनियां प्रस्ताव में ही प्रस्तावित रूट, किराये व स्टॉपेज का विवरण देंगी। यदि कंपनियों ने इसमें रुचि दिखाई तो फिर राज्य सरकार यह प्रस्ताव अंतिम मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजेगी।
नागरिक उड्डयन विभाग का इरादा काठमांडू और दून के बीच अलग-अलग स्टेशन को हेली नेटवर्क से जोड़ने का है, ताकि तीर्थाटन और पयर्टन का अधिकतम लाभ मिल सके। इससे केदारनाथ व पशुपतिनाथ के श्रद्धालुओं को बहुत सुविधा रहेगी। अभी देहरादून से नेपाल के महेंद्रनगर के बीच बस सेवा संचालित होती है। इसमें 13 घंटे का वक्त लगता है जबकि दून से नेपाल जाने के लिए यात्रियों की उपलब्धता हमेशा रहती है। अपर सचिव नागरिक उडुपन सी. रविशंकर ने बताया कि प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जा रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *