Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महासचिव एन्टोनियो गुटेरेस आज अपने देश को चले

 

काठमांडू, १५ कात्तिक – नेपाल के अपने चार दिवसीय औपचारिक भ्रमण में रहे संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव एन्टोनियो गुटेरेस आज अपने देश लौट गए हैं । उन्हें त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल में उपप्रधान एवं रक्षा मन्त्री पूर्णबहादुर खडका ने बिदाई की । १० बजे कतार एयरवेज के विमान से दोहा की ओर प्रस्थान करने की परराष्ट्र मन्त्रालय की प्रवक्ता सेवा लम्साल ने जानकारी दी है ।
नेपाल भ्रमण के क्रम में महासचिव गुटेरेस ने विभिन्न धार्मिक तथा पर्यटकीय स्थल का अवलोकन करने के साथ ही प्रतिनिधिसभा और राष्ट्रीयसभा के संयुक्त बैठक को सम्बोधन भी किया ।
उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमन्त्री, प्रतिनिधिसभा के सभामुख, राष्ट्रीयसभा के अध्यक्षसहित विभिन्न दल के शीर्ष नेताओं से अलग अलग मुलाकात भी की थी । इसके अलावे वो सगरमाथा आधारशिविर, अन्नपूर्ण बेसक्याम्प, गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी, पाटन दरबार स्क्वायर के साथ ही अन्य स्थल का भी अवलोकन भ्रमण किया । भ्रमण के क्रम में महासचिव गुटेरेस ने नेपाल के शान्ति प्रक्रिया को निष्कर्ष में पहुँचाने में राष्ट्रसंघ सहयोग के लिए तत्पर है कहकर अपनी प्रतिवद्धता जताई है । साथ ही जलवायु परिवर्तन के कारण नेपाल पर जो असर पर रहा है उसकी क्षतिपूर्ती विकसित देश से मिलनी चाहिए इसपर भी उन्होंने जोर दिया है । सरकार के निमन्त्रण पर गुटेरेस गत शनिवार की रात नेपाल आए थे ।

यह भी पढें   लगातार बारिश से बीपी राजमार्ग पूरी तरह बंद, रोशी नदी खतरे के निशान से ऊपर

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com