Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अर्थमन्त्री महत और बेलायत की परराष्ट्र राज्यमन्त्री आनमेरी के बीच मुलाकात

 

काठमांडू, १५ कात्तिक – अर्थमन्त्री डॉ. प्रकाशशरण महत तथा संयुक्त अधिराज्य (बेलायत) की परराष्ट्र राज्यमन्त्री आनमेरी ट्रेभल्यान के बीच मंगलवार लंदन स्थित परराष्ट्र मन्त्रालय में मुलाकात हुई है । नेपाल तथा बेलायत वीच के द्विपक्षीय सम्बन्ध के विभिन्न विषय को लेकर दोनों मन्त्री ने बातचीत की है । इसकी जानकारी अर्थमन्त्री के सचिवालय ने दी है ।
आनमेरी के साथ मुलाकात के ही क्रम में मन्त्री महत ने विशेष कर बेलायत से नेपाल में वैदेशिक लगानी को लाने के लिए वेलायत के परराष्ट्र मन्त्रालय के सहयोग की आवश्यकता है इसके लिए भी आग्रह किया है ।
कोविड महामारी के कारण नेपाल के वित्तीय स्रोतसाधन में आए कमी, सामाजिक सुरक्षा में किए गए लगानी, आन्तरिक और बाह्य ऋण बढेÞ साथ ही लगानी योग्य पुँजी में आए कमी को लेकर, उन्होंने बेलायत में हरित उर्जा के क्षेत्र में लगानी वृद्धि होने की अपेक्षा की है । ये सचिवालय ने जानकारी दी है । नेपाल के सूचना प्रविधि, शिक्षा और पर्यटन क्षेत्र में भी बेलायत लगानी करें इसके लिए भी आग्रह किया है । मन्त्री महत ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण नेपाल में जो असर पर रहा है उसके न्यूनीकरण करने के लिए बेलायत का साथ आवश्यक है । परराष्ट्र राज्यमन्त्री ने इस ओर भी ट्रेवल्यान का ध्यानाकर्षण कराया था ।
इसी क्रम में बेलायत की परराष्ट्र राज्यमन्त्री ट्रेवल्यान ने बेलायत नेपाल के विकास में साझेदार रहती आई है और भविष्य में भी सहयोग में निरन्तरता देती रहेगी । यह प्रतिबद्धता व्यक्त की है । उन्होंने कहा कि बेलायत से नेपाल में प्राथमिकता के क्षेत्र में लगानी अभिवृद्धि करने के विषय में हमारी सरकार सकारात्मक है ।

यह भी पढें   पत्रकार खेम भंडारी को गिरफ्तार

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *