Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जसपा का मधेस प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण शिबिर आज से

 

काठमांडू, २० कात्तिक – जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल का मधेस प्रदेशस्तरीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण शिबिर आज से शुरु हो रहा है ।
सिरहा के लाहान स्थित मारवाड़ी सेवा सदन में आज से जसपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिबिर सञ्चालन किया जा रहा है । पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव के साथ ही शीर्ष नेताओं द्वारा प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम है ।
प्रशिक्षण में बौद्धिक पेशाकर्मी महासंघ, युवा संघ, विद्यार्थी युनियन, महिला संघ के साथ ही भ्रातृसंगठन के प्रतिनिधियों की भी सहभागिता होगी । ये जानकारी जसपा ने दी है ।
मधेश प्रदेश से प्रतिनिधित्व करने वालों में केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्य, केन्द्रीय तह के नेता, प्रदेश समिति के सदस्य, जिला तथा स्थानीय तह के प्रतिनिधि भी प्रशिक्षण में सहभागी होंगे ।

यह भी पढें   रास्वपा की सरकार "एक्सप्रेस रूट" पर आगे बढ़ रही है : प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *