दुबई में होने वाले कोप–२८ सम्मेलन में प्रधानमन्त्री प्रचण्ड होंगे सहभागी
काठमांडू, २४ कात्तिक– प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड जलवायु सम्बन्धी सम्मेलन (कोप–२८) में सहभागी होने के लिए युएई जाने की तैयारी में हैं ।
जलवायु परिवर्तन सम्बन्धी संयुक्त राष्ट्रसंघीय संरचना महासन्धि (युएनएफसीसीसी) के पक्ष राष्ट्रों के २८वें सम्मेलन आगामी मंसिर १४ से २६ गते तक युएई के दुबई में होने वाला है । इस सम्मेलन में प्रधानमन्त्री प्रचण्ड के नेतृत्व में नेपाली प्रतिनिधिमण्डल भाग लेगी ।
वन तथा वातावरण मन्त्रालय ने इसकी पूर्व तैयारी को आगे बढ़ा दिया है । पूर्व तैयारी के सम्बन्ध में मन्त्रालय ने गुरुवार को आयोजन किए गए कार्यक्रम में प्रधानमन्त्री प्रचण्ड के विकास व्यवस्थापन विज्ञ ड‘ा. पपुलुर जेन्टल ने कोप–२८ में प्रधानमन्त्री सहभागी होंगे इसकी जानकारी दी । उन्होंने कहा कि ‘इस बार के जलवायु सम्मेलन में प्रधानमन्त्री के नेतृत्व में मन्त्री के साथ ही विज्ञ भी सम्मिलित होंगे । विज्ञों के शामिल होने से एक सशक्त प्रतिनिधिमण्डल सम्मेलन में भाग लेगी ।
कोप–२८ सम्मेलन में नेपाल की अपनी पेवेलियन । इससे पहले के सम्मेलन में नेपाल की अपनी पेवेलियन नहीं होता था लेकिन इस बार पहली बार नेपाल की अपनी पेवेलियन रहेगी और उक्त पेवेलियन में ३० से ज्यादा क्षेत्रों और विषयों के बारे में प्रस्तुति दी जाएगी । ये जानकारी मन्त्रालय ने दी है ।
मन्त्रालय के अनुसार कोप–२८ सम्मेलन में नेपाल की सहभागीता और नेपाल द्वारा जो एजेण्डा उठाए जाएंगे उसकी तैयारी कर ली गई है । सम्मेलन की तैयारी अन्तर्गत मन्त्रालय ने सातों प्रदेश में अन्तक्रिया कर सुझाव समेत संकलन किया है ।

