भारत ने भूकम्प राहत सामग्री का चौथा चरण नेपाल सरकार को किया हस्तान्तरण
काठमांडू, ६ मंसिर – अत्यावश्यक चिकित्सा सामग्री के साथ भूकम्प राहत सामग्री का चौथा चरण भी भारत से नेपाल आ पहुँचा है । ये राहत सामग्री नेपाल सरकार को हस्तान्तरण किया गया ।
नेपाल चिकित्सक संघ की मांग अनुरुप भारत ने ये राहत सामग्री उपलब्ध करवाया है । इस राहत सामग्री में अत्यावश्यक औषधी और उपकरण समावेश है । जाजरकोट और उसके आसपास गत कार्तिक १७ गते आए भूकम्प से प्रभावित परिवार के लिए हाल तक भारत ने ३४ टन से ज्यादा बढ़ी आपतकालीन् राहत सामग्री उपलब्ध करवा चुकी है ।

पड़ोसी को पहली प्राथमिकता की नीति अन्तर्गत नेपाल को सहयोग करने का भारतीय प्रतिबद्धता ने जाजरकोट भूकम्प में भारत द्वारा दिखाई गई मानवीय सहयोग की पुष्टि की है । नेपाल सरकार द्वारा तय किए गए मापदण्ड और प्राथमिकता के आधार में भारत ने नेपाल में राहत सामग्री सहयोग को निरन्तरता देती रहेगी ।

