नजरबंदी के विरुद्ध दुर्गा प्रसाई द्वारा अदालत में बंदी प्रत्यक्षीकरण का रिट

काठमांडू, १४ नवम्बर । भक्तपुर स्थित अपने ही घर में सुरक्षाकर्मियों के घराबंदी में रहे व्यवसायी दुर्गा प्रसाई ने इसके विरुद्ध अदालत में बंदी प्रत्यक्षीकरण का रिट निवेदन दिया है । रिट निवेदन में उन्होंने कहा सुरक्षाकर्मियों ने उनको अपने ही घर में नजरबंद किया है । वरिष्ठ अधिवक्ता डा. सुरेन्द्र भण्डारी ने प्रसाई की ओर से सर्वोच्च में रिट पंजीकृत किया है । रिट निवेदन के ऊपर आइतबार सुनुवाई होनेवाली है ।
राष्ट्र, राष्ट्रीयता, धर्म, संस्कृति और नागरिक बचाव अभियान के नाम से बिहिबार बल्खु में प्रदर्शन हुआ था । आज शुक्रबार तीनकुने में प्रदर्शन करने की तैतयारी थी । काठमांडू जिला प्रशासन ने अनुमति बिना प्रवेश निषेध करने के कारण प्रदर्शन के लिए तीनकुने पहुँचनेवालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और प्रसाई को घर से बाहर निकलने के लिए रोका गया है ।

