Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम में बिद्यापति जयंती मनायी गयी

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। शनिवार को कार्तिक धवल त्रयोदशी को जनकपुरधाम के बिद्यापति चौक के पास राधा कृष्ण मंदिर के प्रांगण में कवि कोकिल विद्यापति की जयंती मनायी गयी। जयंती समारोह में प्रमुख अतिथि नेपाली कांग्रेस के बरिष्ठ नेता सांसद तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री विमलेंद्र निधि थे।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कवि कोकिल विद्यापति नेपाल भारत के मैथिली भाषी के ही कवि नहीं थे।वे नेपाल तथा भारत के सर्वमान्य कवि थे।उन की रचना कीर्ति लता, कीर्ति पताका का अनुवाद सभी भाषा में हुआ है।उनकी लिखी गोसावनिक गीत जय जय भैरवि मिथिला में सभी शुभ अवसर पर गाया जाता है। चंद्र मोहन चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में महाधिवक्ता वीरेंद्र ठाकुर, जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह, जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत रोशन दास बैष्णव,बार्ड 4के बार्डाध्यक्ष पंडित सुरेश झा सहित कई गणमान्य लोगों ने विचार व्यक्त किए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *