Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजेश्वर नेपाली टी–२० क्रिकेट टुर्नामेन्ट 6दिसंवर से होगा शुरू, तैयारी शुरू

 


जनकपुरधाम,महामना राजेश्वर नेपाली के तीसरे छाया के अवसर पर खेलकुद सामग्री तथा राजेश्वर नेपाली टि–२० क्रिकेट टुर्नामेन्ट कार्यक्रम की घोषणा वार्ड अध्यक्ष राघवेन्द्र साह ने किया है ।
श्री गोविन्द सेवा समिति के आयोजना मे तथा जनकपुरधाम उपमहानगर पालिका वडा नं.२३ के सहयोग मे ६ डिसम्वर २०२३ को निर्माणाधीन रवीन्द्र मेमोरियल हास्पीटल के पीछे होने वाली खेल में जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के सभी बार्डऔर अन्य जिले के खिलाड़ियों को सहभागी करने के लिए पत्रचार किया जाएगा। वार्ड अध्यक्ष राघवेन्द्र साह ने वताया ।
प्रमुख अतिथि जनकपुरधाम उपमहानगर पालिका के मेयर मनोज कुमार साह ने युवाओं को राष्ट्र का नाम रोशन करने के लिए तथा फिजकल फिटनेस के लिए हरेक व्यक्ति के लिए खेल अति आवश्यक है वताए ।
उन्होने वडा नं. 23 मे रहे 12 वीघा जमीन को संरक्षण कर खेल मैदान निर्माण पर भी जोड दिया जाएगा।।
वार्ड अध्यक्ष राघेवन्द्र साह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि युवा शिक्ति को राष्ट्र का मेरु दण्ड के रुप मे अआगे वढाने के लिए , नशामुक्त समाज निर्माण करने के लिए और युवाओं को प्रोत्साहन करने के लिए इस समाज के धरोहर प्रजातन्त्र ,लोकतन्त्र तथा गणतन्त्र के योद्धा की तीसरी छाया के अवसर पर श्रद्धांजलि स्वरुप खेल सामग्री वितरण किया गया है ।
वार्डअध्यक्ष राघवेन्द्र साह की अध्यक्षता मे हुए कार्यक्रम मेंं प्रा.रमेश कुमार साह ने स्वागत भाषण किया तथा पत्रकार श्रीनारायण साह ने मंच संचालन किया।
कार्यक्रममे श्री गोविन्द सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर साह,वार्ड सदस्य मोहिनुद्दिन राइन, प्रा.सुरेश साह,डा.शम्भु साह,इं.मनोज कुमार महतो,श्री गोविन्द सेवा समिति के सचिव कैलाश साह,ईं मुकेश साह,मो.सफिकुल्ला राईन,मो.सरफुदिन राईन,वेचन मुखिया,क्रिकेट टिम के खेलाडी कप्तान,जीवछ साह,खुर्सेद राईन,सतार राईन,संजय साह सहित के बड़ी संख्या में खिलाड़ियों कीसहभागिता थीं।

यह भी पढें   जनता आधारभूत विद्यालय के भवन का शिलान्यास

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *