प्रसाई का आन्दोलन स्थल बदला, सिफल में हो रहा है प्रदर्शन

काठमांडू, २५ नवम्बर । गणतन्त्र विरुद्ध राष्ट्र, राष्ट्रीयता, धर्म, संस्कृति और नागरिक बचाव आन्दोलन घोषणा करनेवाले मेडिकल व्यवसायी दुर्गा प्रसाई समूह का आन्दोलन स्थल बदल गया है । तीनकुने क्षेत्र में प्रदर्शन के लिए काठमांडू जिला प्रशासन ने अवरोध करने के बाद आज प्रसाई समूह ने काठमांडू स्थित सिफल में प्रदर्शन की तैयारी की है ।
प्रदर्शन के लिए प्रसाई समूह सर्वसाधारण सिफल पहुँच रहे हैं । सिफल स्थित खाली जमीन में होनेवाला प्रदर्शन को दुर्गा प्रसाई सम्बोधन करते जा रहे हैं । प्रदर्शन को मध्यनजर करते हुए चावहिल, कालोपुल क्षेत्र में भारी मात्रा में नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस परिचिलत हैं । प्रदर्शन स्थल आसपास के क्षेत्र स्थित घर की छत में भी पुलिस परिचालित की गई है ।

