Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सभापति देउवा से प्रश्न – क्या दुर्गा प्रसाईं के आन्दोलन से राजनीतिक दल परेशान हैं

 

काठमांडू, ११ मंसिर –नेपाली काङ्ग्रेस के सभापति एवम् पूर्वप्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने कहा कि– गणतन्त्र का कोई विकल्प नहीं है । आज भरतपुर विमानस्थल में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि “गणतन्त्र का विरोध करने का कोई अर्थ ही नहीं है बदलने की बात ही नहीं है ।”
उन्होंने गणतन्त्र का बिरोध करने वालों के लिए कहा कि उनका कोई अर्थ ही नहीं है । गणतन्त्र बिरोधी गतिविधि से राजनीतिक दल परेशान हैं ? इस प्रश्न के जबाव में उन्होंने कहा कि “कौन परेशान हैं ? हम , हम परेशान नहीं हैं ।”
वर्तमान सत्तारुढ़ गठबन्धन दल के सत्तासाझेदारी के विषय में भी सभापति देउवा से पत्रकारों ने प्रश्न किया था । सरकार के बारी बारी से नेतृत्व के विषय में जब प्रश्न पुछा गया तो इसका उन्होंने कोई जबाब नहीं दिया । गठबन्धन दल के सत्ता साझेदारी कैसे होगा ? इस प्रश्न पर उनका जबाब था कि जब होगा तो आपको पता चल ही जाएगा ।

यह भी पढें   सरकार द्वारा अध्यादेश के जरिए विश्वविद्यालयों और स्वास्थ्य संस्थानों में व्यापक पदमुक्ति

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *