मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगने से जलेश्वर में एक युवा की मौत
जनकपुरधाम, २७ नवम्बर । मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगने से जलेश्वर में एक युवा की मौत हो गई है । मरनेवाले जनकपुर उपमहानगरपालिका–७ स्थायी निवासी रामेश्वर महतो के पुत्र १५ वर्षीय रोहित महतो हैं । घटना आइतबार अपरान्ह की है ।
रोहित अपने मामा घर जलेश्वर नगरपालिका–१२ स्थित थरुवाही पहुँचे थे । वहीं उनको करंट लगी है । करंट लगने से गम्भीर घायल रोहित को उपचार के लिए प्रादेशिक अस्पताल जलेश्वर पहुँचाया गया । लेकिन उन्होंने दम तोड दिया । पुलिस ने कहा है कि घटना को लेकर आवश्यक अनुसंधान जारी है ।

