Wed. Aug 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राप्रपा नेपाल का प्रस्ताव… राजसंस्था और हिन्दू राष्ट्र चाहने वालों का बृहत मोर्चा निर्माण हो

 

काठमांडू, ११ मंसिर – कमल थापा नेतृत्व के राप्रपा नेपाल ने संवैधानिक राजसंस्था और हिन्दु राष्ट्र स्थापना पक्षधर शक्तियों के बीच बृहत राष्ट्रीय मोर्चा निर्माण करने का प्रस्ताव रखा है ।
राप्रपा नेपाल के कार्य सम्पादन समिति की बैठक ने कुछ समय से राजसंस्था और हिन्दु राष्ट्र के पक्ष में जो प्रदर्शन किए जा रहे हैं उससे लगता है कि जनता विकल्प की तलाश में हैं । उन्होंने कहा है कि –जनता विकल्प की तलाश में है । जनता को तलाश है संवैधानिक राजसंस्था सहित की प्रजातन्त्र, सनातन हिन्दुराष्ट्र, सुदृढ स्थानीय स्वायत्त शासन तथा भ्रष्टाचारमुक्त सुशासन और समृद्धि की ।
समान विचारधारा और एजेण्डा को रखने वाले सभी शक्ति अगर विभाजित होकर लक्ष्य प्राप्त करना चाहेंगे तो कठिन होगा । इसलिए राप्रपा नेपाल ने संघीयता खारिज, तथा संवैधानिक राजसंस्था और हिन्दुराष्ट्र स्थापना की इच्छा रखने वाले सभी दलों तथा समूहों से राष्ट्रीय मोर्चा बनाने का आह्वान किया है ।
मंसिर २४ और २५ गते काठमांडू में होने वाले केन्द्रीय कार्य समिति की बैठक में मोर्चा निर्माण और भावी आन्दोलन के कार्ययोजना पेश करने की राप्रपा महामन्त्री राजाराम बर्तौला ने जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com