Wed. Aug 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सोना के मूल्य में नया कीर्तिमान

 

काठमांडू, ११ मंसिर – नेपाली बजार में आज (सोमवार) सोना के मूल्य में काफी उछाल आया है । नेपाल में सोना अभी तक के सबसे उच्च मूल्य में कारोबार होने की जानकारी नेपाल सोनाचाँदी व्यवसायी महासंघ ने दी है ।
आज छापावाला सोना का मूल्य तोला का एक लाख १७ हजार ४०० रुपया कायम हुआ है । इससे पहले कात्तिक ११ और १२ गते छापावाला सोना तोला का एक लाख १७ हजार रुपया में कारोबार हुआ था ।
सोमवार तेजाबी सोना तोला का एक लाख १६ हजार ८५० रुपया में कारोबार हो रहा है । वैसे ये भी अभी तक सबसे उच्च मूल्य है ।
इसी तरह चाँदी के मूल्य में भी तोला में १५ रुपया की वृद्धि हुई है । ये भी अभी तक का उच्च मूल्य है । चाँदी तोला का एक हजार ५०० रुपया में कारोबार हो रहने की जानकारी महासंघ ने दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com