कमला महा-आरती में शामिल हुए पूर्व उप प्रधानमंत्री रवि लामिछाने,बिक्रम यादव द्वारा किया गया भव्य स्वागत
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कमला जलाधार संरक्षण अभियान अपनी 5वीं बर्षगांठ के अवसर पर सघारा बरेरवा घाट पर महा कमला आरती बिक्रम यादव के संयोजकत्व में आयोजित की गयी थी। इस महा कमला आरती में प्रमुख अतिथि पूर्व उप प्रधानमंत्री, गृहमंत्री तथा नेपाल स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने उपस्थित थे। आरती के बाद आयोजित सम्मान कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मैं देश के विकास के लिए पत्रकारिता छोड़कर राजनीति में आया हूं। उन्होंने कहा कि कमला नदी में ध्वस्त पुल ठीकेदारी सहित पूरे सिस्टम पर प्रश्न खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा सिरहा तथा धनुषा को जोड़ने बाली कमला पुल के निर्माण हेतु संसद में बाज उठाऊंगा। कमला नदी के स्थतित्व बचाने के लिए कमला अभिमानी बिक्रम यादव के कामों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तिगत तथा पार्टी के तौर कमला अभियान टीम को हर संभव सहायता करेगी।इस अवसर पर रवि लामिछाने को अंग बस्त्र ,जानकी मंदिर की तस्वीर से बिक्रम यादव ने सम्मानित किया।कमला नगरपालिका बार्ड 4के बार्ड अध्यक्ष पप्पू गोहिवार की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में कमला नगरपालिका के उप मेयर शीला मंडल,वार्ड 6के बार्ड अध्यक्ष शमशूल मियां, कमला युवा संजाल के अध्यक्ष विमलेश यादव, मेला समिति के अध्यक्ष चरित्र मोरवैता, सचिव नंद किशोर यादव, कमला बचाव अभियान के सहसंयोजक सुरेन्द्र यादव,राज किशोर सह्लैता, जिला अध्यक्ष ई. सितेश यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।













