स्पेक्ट्रलाइट यूके ने खरीदा एनसेल का ८० प्रतिशत शेयर
काठमांडू, १६ मंसिर – बेलायत में दर्ता हुए स्पेक्ट्रलाइट यूके नामक कम्पनी ने एनसेल का ८० प्रतिशत शेयर खरीद लिया है ।
एनसेल का ८० प्रतिशत शेयर ५ करोड डॉलर (६ अर्ब ६५ करोड़ रुपया) में बिक्री हुई, जबकि २०७२ में १ अर्ब ३६ करोड डॉलर (तत्कालीन विनियम अनुसार १ खरब ४३ अरब रुपया) में खरीदबिक्री हुई थी ।
आज से लगभग एक महीने पहले ही उक्त कम्पनी नेपाली मूल के सिंगापुरवासी सतीशलाल आचार्य के नाम से एक पाउन्ड में स्पेक्ट्रलाइट यूके नामक कम्पनी ने दर्ता कर एनसेल के ८० प्रतिशत शेयर को खरीद लिया था ।
एनसेल के २० प्रतिशत सेयर के स्थानीय साझेदार सतीशलाल आचार्य की पत्नी श्रीमती भावना सिंह श्रेष्ठ सञ्चालक हैं जो सुनिभेरा क्यापिटल भेन्चर प्रालि के नाम में है । आचार्य के कम्पनी स्पेक्ट्रलाइट यूके ने बिक्री में रहे एनसेल के ८० प्रतिशत शेयर खरीदने ली है इसकी जानकारी विज्ञप्ति के द्वारा दी है ।
आजियटा ने शुक्रवार की शाम को एक विज्ञप्ति में आचार्य समेत की इस कम्पनी ने ५ करोड़ अमेरिकी डॉलर (६ अर्ब ६५ करोड रुपया) में सेयर खरीदने की घोषणा की है । जबकि ये ८० प्रतिशत शेयर २०७२ साल में आजियटा ने १ अर्ब ३६ करोड़ अमेरिकी डॉलर (उस समय के विनियम दर अनुसार १ खरब ४३ अरब रुपया) में टेलिसायोरा के साथ खरीदी थी ।
एनसेल के ८० प्रतिशत शेयर खरीदने वाले स्पेक्ट्रलाइट यूके लंदन स्थित वान लिफ्ट प्लेस में है । ये कम्पनी औद्योगिक प्रकृति के व्यवसाय के लिए खुले बेलायती कम्पनी रजिस्ट्रार कार्यालय के वेबसाइट में उल्लेख है । मलेशियन कंपनी आजियटा ने अपनी घोषणा में सन् २०१६ में १.३६५ अरब अमेरिकी डॉलर में खरीदी कम्पनी को अभी एक तिहाइ कम मूल्य अर्थात् ५ करोड डॉलर में बिक्री की ।
आजियटा ने शेयर बिक्री का कारण दिखाते हुए कहा है कि नेपाल के अस्पष्ट कर नीति और लगानी के असहज वातावरण परिस्थिति के कारण अपना शेयर बिक्री करने के लिए बाध्य हुआ ।


