जनमत रक्तदान कार्यक्रम’ की ५८ वीं श्रृङ्खला में ५२ लोगों ने रक्तदान किया
नेपालगन्ज,-बाँके, पवन जायसवाल । बाँके जिला के नेपालगन्ज से प्रकासित जनमत अद्र्ध साप्ताहिक पत्रिका
नेपाल स्वयम्सेवी रक्तदाता समाज बाँके जिला कार्यसमिति के संयुक्त आयोजन में मंसीर १७ गते आइतवार को आयोजित त्रैमासिक रक्तदान कार्यक्रम में पत्रकार, व्यवसायी, शिक्षक, स्वास्थ्यकर्मी, खेलाडी, नियमित स्वयम्सेवी रक्तदाता लगायत ११ महिला सहित ५२ लोगों ने रक्तदान किया ।
नेपाल स्वयम्सेवी रक्तदाता समाज बाँके की अध्यक्ष दिला शाह, और जनमत अद्र्ध साप्ताहिक के सम्पादक पूर्णलाल चुके ने संयुक्त रुप में प्रादेशिक रक्त सञ्चार सेवा केन्द्र के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी, होमराज गिरी और सोम प्रकाश सापकोटा को खून संकलन करनेवाला पाकेट हस्तान्तरण करके कार्यक्रम की शुरुआत किया गया था ।
वह अवसर पर “त्रैमासिक जनमत रक्तदान कार्यक्रम” में विगत कुछ समय से सहकार्य करते आये अतुलनीय योगदान पहुँचा करके महान अभियान में सद्भाव प्रदर्शन किया नेपालगन्ज उप– महानगरपालिका वार्ड नं.१८, सुर्खेतरोड कारकाँदौं स्थित टिभिएस मोटरसाइकल कम्पनी के अधिकृत बिक्रेता ग्रेस एण्ड ग्लोबल ट्रेडिङ प्रा.लि. को मानव कल्याणकारी कार्य की उच्च कदर करते हुये प्रशंसा –पत्र प्रदान किया गया था । वह प्रशंसा पत्र प्रा.लि.के अध्यक्ष महादेव सिंह ठकुरी और प्रवन्धक रण बहादुर शाही को नेपाल स्वयम्सेवी रक्तदाता समाज बाँके की अध्यक्ष दिला शाह, जनमत अद्र्ध साप्ताहिक के सम्पादक पूर्णलाल चुके, राप्तीसोनारी गावँपालिका वार्ड नं.६ के वडाध्यक्ष लवराज खरेल, नेपाल स्वयम्सेवी रक्तदाता समाज राप्ती सोनारी उपशाखा की अध्यक्ष दिव्या गुरुङ, नेपालगन्ज मेडिकल कलेज एनएचसी( एनजीएमसी की अध्यक्ष डा. सिमरन श्रेष्ठ ने प्रशंसा–पत्र हस्तान्तरण किया था ।
जनमत अपनी रजत वर्ष–२०६३ साल से “रक्तदान जीवनदान” उद्देश्य की साथ नियमित रुप में सञ्चालित “त्रैमासिक रक्तदान कार्यक्रम”की ५८ वींं श्रृङ्खला में रक्तदान करनेवालों में राप्तीसोनारी गावँपालिका वार्ड नं.६ के वडाध्यक्ष लवराज खरेल, नेपाल स्वसम्सेवी रक्तदाता समाज राप्ती सोनारी की उपाध्यक्ष अमृता केसी, अन्नपूर्ण पोष्ट दैनिकका प्रदेश प्रमुख तथा मेरो खुशी डट कम के सम्पादक शंकर प्रसाद खनाल, लक्ष्मण कुमर बैश्य, निरजमान श्रेष्ठ, मनिस कुमार जायसवाल, असफाक संघर्ष जसगढ, राम कुमार बढही, भगवती चलाउने, सञ्जय बढही, अनिश अधिकारी, सौरभ उपाध्याय, धर्मेन्द्र कुमार वर्मा, गोविन्दठाकुर, प्रदीप वर्मा(राकेश), लक्ष्मण प्रसाद चमार, सावित्री गुरुङ्ग, धर्मेन्द्र सिंह, मनिषा परियार, अञ्जली बोहरा, नेपालगन्ज मेडिकल कलेज के डा. देवेन्द्र कुमार यादव, डा.महिमा शाह, डा. भिष्मा भट्ट, डा. रिजवान शेष, सुभाष कटुवाल, जनक बहादुर थापा, ज्योति क्षेत्री, दिनेश कुमार वर्मा, मोहितराम कुर्मी (वर्मा), प्रशान्त तिवारी नेरेसो प्राविधिक, महेश राना क्षेत्री, निशा गुरुङ्ग, सुष्मा घिमिरे, अमित अग्रवाल, कुलदीप कुर्मी(वर्मा), मोनू राई, दिनेश प्रसाद तमोली, अनिल सुनार, हरिओम जैसी, चेत बहादुर रोका, पाँचु रैदास, पवनकुमार बैश्य, गौतम प्रसाद पौडेल, दिपक यादव, इन्द्रा क्षेत्री, दलित महिला संघ (फेडो) की लेखापाल प्रतिभा गुर्ताल, मोहित बाबु शर्मा, दिपक थारु, तोरण बहादुर डाँगी, खुशीराम चौहान, शिव कुमार थारु, लगायत ५२ लोगों ने रक्तदान किया ।
वह कार्यक्रम में प्रादेशिक रक्त सञ्चार सेवा केन्द्र के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी, सोम प्रसाद सापकोटा, होमराज गिरी, प्रशान्त तिवारी, केशर सिंह डाँगीले बीरेन्द्र योगी ने प्राविधिक में और अन्य में निखिल जायसवाल ने रक्तदान कार्यक्रम में सहयोग किया था ।
वि.सं. २०६३ साल वैशाख से निरन्तर रुप में आयोजन करते आ रही त्रैमासिक रक्तदान कार्यक्रम में ५८वी. श्रृङ्खला तक करीब तीन हजार पिन्ट से अधिक स्वयम्सेवी रक्तदाताओं ने रक्तदान कर चुके है ।
स्वाथ्य विज्ञान के अनुसार नियमित रक्तदान करनेवाले पुरुषों में होनेवाली आइरन ओभर लोड कम होती है और हृदयाघात होने की सम्भावना ८८ प्रतिशत कम होती है । आइरन अधिक होने के नाते नियमित रक्तदान करनेवाले पुरुषों में मधुमेह और क्यान्सर जैसी रोग होने की सम्भावना कम होती है । इसी तरह रक्तदान करने के बाद शरीर में नई रक्त कोशिकाएँ बनती है रक्त प्रणाली पुनर्ताजगी होती है और रक्तदान जितना किया गया है वह रगत की मात्रा ४ साता के अन्दर तयार हो जाती है । इस लिये हरेक तीन तीन महीने के फरक में रक्तदान करने से शारीरिक रुप में भी स्फुर्ती आती है ।
वह कार्यक्रम में नेपाल स्वयम्सेवी रक्तदाता समाज बाँके अध्यक्ष दिला शाह, नेपाल स्वयम्सेवी रक्तदाता समाज बाँके सल्लाहकार तथा जनमत अद्र्ध साप्ताहिक के सम्पादक पूर्णलाल चुके और प्रादेशिक रक्त सञ्चार सेवा केन्द्र के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी लगायत लोगों ने रक्तदाताओं को टी सर्ट प्रदान किया था । वह कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक पवन जायसवाल, नेपाल स्वयम्सेवी रक्तदाता समाज बाँके के कोषाध्यक्ष मन मोहन वर्मा, नेपाल स्वयम्सेवी रक्तदाता समाज राप्ती सोनारी की अध्यक्ष दिव्या गुरुङ्ग, दैनिक नेपालगन्ज के सम्पादक झलक गैरे, टिभिएस मोटरसाइकल कम्पनी के इन्जीनीयर महेश केसी लगायत लोगों की सहभागिता रही थी











