Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश पर चौतरफा आक्रमण ः महन्थ ठाकुर

 

tamalopa intractionमधेश पर चौतरफा आक्रमण ः महन्थ ठाकुर
तराई मधेश लोकतान्त्रिक पार्टी के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर ने तमलोपा के भ्रातृ संगठन तराई मधेश विद्यार्थी फ्रन्ट के छठे स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय बिजली बाजार में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि संविधान सभा चुनाव के बाद की निराशाजनक अवस्था से निकलना हमारी सबसे बड़ी चुनौती है । ठाकुर ने कहा कि राज्य द्वारा युवा प्रताड़ित हो रहे हैं । मधेशी युवाओं की हत्या और गैरन्यायिक झूठे मुकदमें चलाकर जेल भेजा जा रहा है । अध्यक्ष ठाकुर ने आह्वान किया कि सिंह दरवार के आसपास घूमने की राजनीति को छोड़ गाँव पर केन्द्रित होना होगा । मधेश की जनसंख्या, संस्कृति के ऊपर आक्रमण हो रहा है । जनक और सीता की मूर्ति को भी टोपी लगाया जा रहा है ।
तमलोपा के उपाध्यक्ष हृदेयश त्रिपाठी ने कहा कि मधेश की मांग को नजरअंदाज कर कुछ ही महीने में जिस संविधान का मसौदा लाया जाने वाला है उसे जलाने के लिए युवाओं को तैयार रहना पड़ा
युवा नेताओं ने कहा कि अब युवाओं को नेतृत्व सम्भालना होगा । सद्भावना के महासचिव मनीष सुमन ने कहा कि अब देश की बागडोर सम्भालने के लिए युवाओं को आगे आना होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com