एनसेल प्रकरण के बारे में सरकार को आधिकारिक जानकारी नहीं है, जानकारी ले रहे हैं –अर्थमन्त्री महत
काठमांडू, मंसिर १९ – अर्थमन्त्री डॉ. प्रकाश शरण महत ने एनसेल बिक्री प्रकरण को लेकर कहा है कि सरकार को इस प्रकरण के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं है । लेकिन अब सरकार इसकी समग्र स्थिति की जानकारी लेने के क्रम में है ।
उन्होंने कहा कि ‘इस विषय में हम और भी सूचना ले रहे हैं । चितवन के भरतपुर विमानस्थल में मंगलवार की सुबह पत्रकारों से बात करते हुए अर्थमन्त्री डॉ. महत ने कहा कि ‘समग्र में स्थिति क्या है इसके बारे में सभी जानकारी लेने के बाद ही अथेन्टिक रुप में कुछ कहा जा सकता है ।
उन्होंने कहा कि इसका नियमन करने वाले निकाय दूरसञ्चार प्राधिकरण है । सरकार को आधाकारिक जानकारी नहीं दी गई है । ‘अभी तक जो भी प्रकाशित हुई है, आधिकारिक रुप में सरकार को जानकारी कराने की अवस्था भी नहीं है, हमारे तह में आने की अवस्था भी नहीं है । उन्होंने यह भी कहा कि अभी देश के अर्थतन्त्र में सुधार आ रही है । इसने कुछ गति ली है ।


