भेरी–बबई डाइभर्सन का ओली ने किया अवलोकन
काठमांडू, मंसिर १९ – भेरी–बबई डाइभर्सन का अवलोकन करने के बाद नेकपा (एमाले) के अध्यक्ष एवं पूर्वप्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि – और कुछ भी हो लेकिन गुणस्तरियता में किसी तरह का कम्परमाइज नहीं करना है ।
ओली ने राष्ट्रीय गौरव भेरी–बबई डाइभर्सन बहुउद्देश्यीय आयोजना का आज अनुगमन एवं अवलोकन किया है ।
महाकाली–मेची अभियान के ही क्रम में मंगलवार की सुबह उन्होंने इस भेरी–बबई डाइभर्सन का अवलोकन किया तथा इसके बाद कहा कि आयोजना के गुणस्तर में किसी तरह का कोई समझौता नहीं करना है । उन्होंने कहा कि प्रकृति, खोला, जमीन के साथ जो कारोबार किया जा रहा है उसमें किसी तरह का कोई समझौता नहीं करें और यथाशीघ्र इसे सम्पन्न करने की ओर ध्यान दें ।
अध्यक्ष ओली ने गुणस्तरियता में जब समझौता की जाती है तो इसका परिणाम या फिर जो दुर्घटना को हम बुलाते हैं उसका भी उल्लेख किया । इसलिए यहाँ जो काम करना है उसमें किसी तरह के गुणस्तरियता में कम्परमाइज नहीं करना है क्योंकि ये प्रकृति के साथ का कारोबार है । इसमें अगर थोड़ी सी भी लापरबाही हुई तो अच्छा नहीं होगा । इस काम को बहुत अच्छी तरह से करना है । भेरी–बबई डाइभर्सन का हाल तक ३५ प्रतिशत काम सम्पन्न हो चुका है ।


