चितवन में गाड़ी से ठोकर लगने से २ की मृत्यु, एक घायल
काठमांडू,मंसिर २४ – चितवन के माडी में एक गाडी ने मोटर साइकल को ठोकर मार दी । ठोकर लगने से दो लोगों की जान चली गइ है और एक व्यक्ति घायल हुआ है ।
शनिवार की शाम माडी नगरपालिका–१ बरुवा स्थित चिताई खोला के पुल में लु २ च २५०८ नम्बर की बलेरो गाड़ी बागमती प्रदेश ०६ ००१ प ४०९३ नम्बर की मोटरसाइकल से टकरा गई । ठोकर लगने से मोटरसाइकल चालक सोमेश्वर मावि के लेखापाल सूर्य अधिकारी और मोटरसाइकल के पीछे बैठे शिक्षक बेगबहादुर खत्री की मृत्यु हो गई । उसी विद्यालय के एक और शिक्षक भवानीप्रसाद पौडेल घायल हो गए हैं । घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहाँ सूर्य अधिकारी और बेगबहादुर खत्री की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई । शिक्षक भवानीप्रसाद पौडेल का मेडिकल कॉलेज भरतपुर में उपचार किया जा रहा है । उनकी अवस्था अभी सामान्य है ।

