Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बार्षिकोत्सव के अवसर पर 245लोगों ने की रक्तदान

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। रेडियो वीरगंज के 21वीं बार्षिकोत्सव के अवसर पर वृहत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था।इस रक्तदान शिविर में 24महिला ,221पुरुष सहित 245लोगो ने रक्तदान किए। रेडियो वीरगंज के अध्यक्ष ध्रुव साह की अगुवाई में शुरू हुयी रक्तदान की शुरुआत नेपाल पत्रकार महासंघ मधेश प्रदेश के महासचिव श्याम बंजारा द्वारा किया गया। रक्तदान शिविर में वीरगंज नगरपालिका के मेयर राजेश मान सिंह, भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के बाणिज्य महादूत देवी सहाय मीणा,वरीय बाणिज्य दूत तरूण कुमार, नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय सदस्य, पूर्व मंत्री अजय चौरसिया, प्रदेश सभा सदस्य श्याम पटेल, पूर्व प्रदेश सभा सदस्य राजेश्वर साह , तेली कल्याण समाज नेपाल के अध्यक्ष विश्वनाथ साह सहित विभिन्न राजनीति पार्टी के नेता , पत्रकार, उद्योगपति तथा व्यवसायी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *