Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम में सीताराम विवाह पंचमी महोत्सव की तैयारी जोरों पर

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। जनकपुरधाम मेंश्री सीताराम विवाह पंचमी महोत्सव की तैयारी जोरो पर है। जानकी मंदिर के महंत श्री राम तपेश्वर दास बैष्णव के जानकारी के अनुसार 12दिसंवर को नगर परिक्रमा,13 को फूलवारी लीला, 14को धनुष यज्ञ,15को तिलकोत्सव,16को मटकोर,17को शुभ विवाह तथा 18को राम कलेवा (मर्यादी)के बाद विवाह पंचमी महोत्सव की समाप्ति होगी। विवाह पंचमी महोत्सव को लेकर जनकपुरधाम में यात्रियों की सुविधा के लिए जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह स्वयं मोनेटरिंग कर रहे हैं। जनकपुरधाम में सफाई , यात्रियों के लिए अस्थाई शौचालय,चलन्त शौचालय के निर्माण हेतु पहल की जा रही है।इसी तरह पेय जल, रोशनी की व्यवस्था के लिए व्यवस्था की जा रही है। मच्छर से निजात के लिए दवा का छिड़काव, यात्रियों की सुविधा के लिए पंडाल की व्यवस्था की जानकारी मेयर मनोज कुमार साह ने दी है। इस वार अयोध्या से राजेंद्र सिंह पंकज के नेतृत्व में बारात भी आ रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *