आज अन्तर्राष्ट्रीय मानवअधिकार दिवस…प्रधानमंत्री ने दी शुभकामना
काठमांडू,मंसिर २४ – प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने कहा है कि नेपाल में अनुमोदन किए गए मानव अधिकार सम्बन्धी अन्तर्राष्ट्रीय सन्धि, महासन्धि की प्रतिबद्धता पूरा करने के लिए सरकार निरन्तर रुप में क्रियाशील है ।
७५वें अन्तर्राष्ट्रीय मानवअधिकार दिवस के अवसर में आज शुभकामना देते हुए उन्होंने ये बात कही हैं । आगे उन्होंने कहा है कि जातीय, क्षेत्रीय, लैंगिक तथा परम्परागत विभेद् के कारणों को सम्बोधन करने के लिए संविधान में मौलिक हक की व्यवस्था अनुसार कानून बनाकर मानव अधिकार के प्रत्याभूति दिलाने में सरकार प्रयत्नशील है । प्रधानमन्त्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन, मर्यादा, समानता, स्वतन्त्रता के साथ ही मानवअधिकार के सम्मान, संरक्षण और सम्वर्द्धन कर मानवअधिकार संस्कृति का विकास करने में सरकार अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करती है ।
प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने मानव अधिकार संरक्षण के लिए रात दिन काम करने वाले सरकारी तथा गैरसरकारी संयन्त्र, मानव अधिकार को खबरदार करने वाले मानवअधिकार रक्षक, नागरिक समाज, पत्रकार, कूटनीतिक नियोग आदि सभी में शुभकामना व्यक्त की है ।
संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासभा सन् १९४८ के दिसम्बर १० अर्थात् आज ही के दिन मानवअधिकार दिवस के रुप में मनाना शुरु किया उसके बाद से ही यह विश्वव्यापी हुआ । तब से लेकर आज तक विश्व समुदाय मानव अधिकार को अन्तर्राष्ट्रीय दिवस के रुप मे मनाती आ रही है ।


