आजियाटा के विरुद्ध सांसद अमरेश सिंह द्वारा किए गए रिट की पेशी आज
काठमांडू,मंसिर २४ – आजियाटा के विरुद्ध सांसद अमरेश सिंह ने जो रिट दायर किया है उसकी पेशी आज की जाएगी ।
एनसेल के ८० प्रतिशत शेयर रहे कम्पनी आजियाटा का शेयर हस्तान्तरण करना अवैधानिक है । यह कहते हुए स्वतन्त्र सांसद सिंह ने शुक्रवार को सर्वोच्च अदालत में रिट दायर की थी । सर्वोच्य ने रिट की पेशी का दिन आज तय किया था ।

