राप्रपा नेपाल की केन्द्रीय समिति की बैठक आज से शुरु
काठमांडू,मंसिर २४ – राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) नेपाल की केन्द्रीय समिति की बैठक आज से शुरु हो रही है ।
राजधानी काठमांडू में होने वाली इस बैठक में अध्यक्ष कमल थापा देश की राजनीतिक परिस्थिति, पार्टी की वैचारिक, सांगठनिक और रणनीतिक कार्यदिशा के बारे में राजनीतिक कार्यपत्र प्रस्तुत करेंगे ।
बैठक में राजसंस्था और हिन्दूराष्ट्र पक्षधर तथा संघीयता खारिज करने की मांग करने वालों के बीच मोर्चा निर्माण कर जन आन्दोलन में जाने कार्य योजना समेत प्रस्तुत करने का पार्टी के महामन्त्री राजाराम बर्तौला ने जानकारी दी है ।
बर्तौला के अनुसार, बैठक में सचिवालय प्रमुख भाष्कर भद्रा सचिवालय का प्रतिवेदन, संगठन विभाग प्रमुख राजाराम बर्तौला संगठन सम्बन्धी प्रतिवेदन, कोषाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र कार्की द्वारा आर्थिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने की कार्यतालिका है । सोमवार दोपहर उपत्यकास्तरीय वृहत कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद बैठक समाप्त की जाएगी ।

