प्रधानमन्त्री प्रचण्ड आज विराट एक्स्पो का करेंगे उद्घाटन
काठमांडू, पुष ६– प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड विराट एक्स्पो का आज उद्घाटन करेंगे । जिसके लिए वो कल शाम को ही विराटनगर पहुँच चुके हैं । प्रधानमन्त्री प्रचण्ड आज से विराटनगर में शुरु हो रही विराट एक्स्पो का उद्घाटन करेंगे ।
इससे पहले आज सुबह १० बजे सुनसरी के इनरुवा में विद्युत् प्रसारण लाइन का उद्घाटन करेंगे । उदघाटन के लिए प्रधानमन्त्री प्रचण्ड, ऊर्जामन्त्री शक्तिबहादुर बस्नेत और नेपाल विद्युत प्राधिकरण के कार्यकारी निर्देशक कुलमान घिसिङ भी इनरुवा पहुँच चुके हैं ।
इस विद्युत् प्रसारण लाइन से करीब ४ हजार मेगा वाट विद्युत् आदान प्रदान किया जा सकता है । इनरुवा में ४०० और २२० केभी का दो सबस्टेसन निर्माण किया है । ४०० और २०० केभी सबस्टेसन की लागत करिब तीन अरब ८३ करोड़ रुपया है ।
शाम को मोरङ के मिक्लाजुङ में माओवादी पार्टी के रुपान्तरण अभियान अन्तर्गत आयोजन की गई सभा को सम्बोधन करेंगे ।
आयोजक ने बताया कि देश को आर्थिक मंदी से बाहर लाने में विराटनगर की उल्लेख्य भूमिका है । औद्योगिक नगरी विराटनगर को और भी आर्थिक रुप में मजबूत बनाने और आर्थिक क्रियाकलाप चलायमान बनाने के उद्देश्य के साथ विराटनगर में आज से शुरु हो रहे व्यापार मेला का आयोजन किया जा रहा है ।
विराटनगर–२ स्थित शंकरपुर मार्ग में शुरु हो रही ‘विराट ट्रेड एक्स्पो–२०२३’ मेला आगामी पुस १६ गते तक जारी रहेगी । आयोजक के अनुसार इस एक्स्पो में स्वदेशी तथा विदेशी मिलाकर कुल २४० स्टॉल रखी जाएगी ।

