न्यूयॉर्क में मस्जिद के बाहर मौलवी की गोली मारकर हत्या
काठमान्डु 4 जनवरी24

न्यूयॉर्क में बुधवार को मस्जिद के बाहर अज्ञात लोगों द्वारा मौलवी पर गोलीबारी की वारदात सामने आई है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक हमले के बाद पीड़ित की हालत गंभीर बनी हुई थी। उन्हें इलाज के लिए इलाके के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। अधिकारियों ने पुष्टि की कि वह व्यक्ति मौलवी था।

