राष्ट्रपति और भारतीय विदेश मंत्री बीच भेंट
काठमांडू, ४ जनवरी । नेपाल भ्रमण में रहे भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल के साथ भेटवार्ता किये हैं । सचिव जयशंकर आज सुबह ही काठमांडू आ पहुँचे थे । नेपाल आते ही राष्ट्रपति पौडेल से मिलने के लिए उनकी टोली राष्ट्रपति निवास शितल निवास पहुँचे थे ।
भेटवार्ता के दौरान नेपाल–भारत कनेक्टीभिटी, जलवायु परिवर्तन की असर न्यूनीकरण, जल विद्युत विकास में सहकार्य और सहयोग संबंधी विषय को लेकर विचार–विमर्श हुई है । राष्ट्रपति पौडल के प्रेस सल्लाहकार किरण पोखरेल के अनुसार हिमाल और पानी की स्रोत संरक्षण, कृषि, ऊर्जा शक्ति, पर्यटन विकास, मान संशाधन विकास जैसे विषय को लेकर भी चर्चा हुई है । उल्लेखित विषयों में नेपाल की ओर से भारतीय सहयोग की अपेक्षा की गई है ।
जवाफ में भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि नेपाल की संभावना के प्रति भारत जनकार है और आवश्यक सहयोग के लिए हरदम तैयार है ।

