Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले द्वारा राष्ट्रीयसभा में ६ सिट मांग

 

काठमांडू, ४ जनवरी । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपपा एमाले ने राष्ट्रीयसभा में ६ सिट मांग की है । आज सुबह प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में सम्पन्न सत्ताधारी गठबंधन की बैठक में प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने इसकी जानकारी दी है । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष भी रहे प्रचण्ड ने कहा है– ‘एमाले ने राष्ट्रीयसभा में ६ सिट मांग की है । शान्ति प्रक्रिया संबंधी काम सम्पन्न करने के लिए एमाले को भी साथ में ही लेकर जाना होगा, यही मेरी प्रयास है, क्या कर सकते हैं ?’
लेकिन गठबंधन में शामील अन्य दलों ने एमाले पर अविश्वास किया है । अन्य दल के प्रतिनिधियों ने कहा है कि टिआरसी विधेयक को लेकर इससे पहले भी एमाले ने संसदीय समिति में बार्गेनिङ की थी, लेकिन प्रतिबद्धता अनुसार उसने काम नहीं किया । यद्यपि चार दालों की एकता में असर किए बिना एमाले को साथ लेने के लिए सुझाव दी गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *