प्रधानन्त्री और भारतीय विदेश मन्त्री बीच भेटवार्ता
काठमांडू, ४ जनवरी । दो दिनों की नेपाल भ्रमण के दौरान आज ही भारतीय विदेश मन्त्री एस जयशंकर ने राष्ट्रपति और प्रधानमन्त्री के साथ भेटवार्ता किया है । राष्ट्रपति के साथ मिलने के तुरंत बाद विदेश मन्त्री जयशंकर प्रधानमन्त्री से मिलने के लिए प्रधानमन्त्री कार्यालय सिंहदरबार पहुँच गए थे ।
नेपाल–भारत परराष्ट्र मंत्री स्तरीय संयुक्त आयोग की बैठक में सहभागिता के लिए भारतीय विदेश मंत्री आज सुबह ही काठमांडू आए हैं । राष्ट्रपति और प्रधानमन्त्री से मिलने के बाद आज ही पूर्वप्रधानमन्त्री तथा नेपाली कांग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा और नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली के साथ मिलने की कार्यतालिका है । आज ही शाम होटल सोल्टी में नेपाल की परराष्ट्र मन्त्री एनपी साउद की ओर से रात्रिभोज का आयोजन किया गया है, जहां अन्य दलों के शीर्ष नेता तथा संसदीय समिति प्रमुखों के साथ समूहिक भेटवार्ता की जाएगी ।

