प्रधानमन्त्री के मुख्य सल्लाहकार गजुरेल द्वारा दी गई इस्तीफा एक महिने के बाद स्वीकृत

काठमांडू, ४ जनवरी । प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ के मुख्य राजनीतिक सल्लाहकार हरिबोल गजुरेल द्वारा दी गई इस्तीफा एक महिने के बाद स्वीकृत की गई है । मार्गशीर्ष २० गते से ही लागू करने के लिए गजुरेल ने एक महिने पहले अपने पद से इस्तीफा दिये थे । लेकिन प्रधानमन्त्री इस्तीफा अस्वीकार करते रहे थे ।
बताया जाता है कि प्रधानमन्त्री प्रचण्ड के प्रति गजुरेल असन्तुष्ट हैं । उन्होंने अपने इस्तीफा पत्र में कहा था कि काम करने की वातावरण नहीं है, इसीलिए पद त्याग करना चाहते हैं । उनकी इस्तीफा स्वीकृत होने के बाद अब प्रधानमन्त्री प्रचण्ड दूसरे व्यक्ति को सल्लाहकार नियुक्त कर सकते हैं ।

