१८ लाख नकली नोटों के साथ एक युवा गिरफ्तार
रौतहट, ४ जनवरी । रौतहट पुलिस ने १८ लाख नकली नोटों के साथ एक २५ वर्षीय युवा को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार होनेवाले युवा गुजरा नगरपालिका–५ हरिहरपुर के संदीप जयसवाल है । संदीप को गोनाही नगरपालिका–८ पटेल चौक से १८ लाख ४३ हजार नकली नेपाली नोटों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।
जिला पुलिस कार्यालय रौतहट के प्रवक्ता एवं डिएसपी एलिजा गिरी के अनुसार पिछले समय रौतहट के विभिन्न गांव से कुछ नकली नोट बरामद हो रहा था । ऐसी ही पृष्ठभूमि में विशेष सूचना के आधार पर संदीप को भारी परिणाम में नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया है ।
पुलिस का कहना है कि संदीप के विरुद्ध मुद्रा संबंधी कसुर अन्तर्गत आवश्यक अनुसंधान और कारवाही प्रक्रिया आगे बढाया गया है ।

