Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

किष्किन्धा रथ का जनकपुरधाम में भव्य स्वागत

 
किष्किन्धा रथ का जनकपुरधाम में

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। भगवान श्री हनुमान जी की जन्मभूमि किष्किन्धा हम्पी (कर्नाटक)में विश्व का सबसे ऊंची705फीट का प्रतिमा बनने जा रही है। इसके लिए 2020को शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के शिष्य दण्डी स्वामी गोविंदा सरस्वती जी महाराज द्वारा श्री हनुमंत जन्मभूमि किष्किन्धा रथ यात्रा निकाली गयी है।जो 12बर्षो तक भारत तथा नेपाल के सभी जगहों का भ्रमण करेगी। किष्किन्धा रथ गुरुवार को जनकपुरधाम पहुंची। शुक्रवार को किष्किन्धा रथ को गाजा बाजा के साथ नगर परिक्रमा कराया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु की सहभागिता थीं। किष्किन्धा रथ के जनकपुरधाम के संयोजक निर्मल चौधरी की अगुवाई में निकली इस नगर परिक्रमा में विश्व हिन्दू परिषद नेपाल के महासचिव जीतेन्द्र सिंह, वीरेंद्र साह, मोहन साह, आदित्य मिश्र सहित कई लोग शामिल थे। शनिवार को किष्किन्धा रथ धनुषा धाम होते हुए काठमांडू के लिए प्रस्थान करेगी।

यह भी पढें   सिरहा में कर्फ्यू का आदेश

इसे भी सुने, क्लिक करें

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com