आस्था का सैलाव, जनकपुरधाम से 9बजे चला भार वीरगंज पहुंचा शुक्रवार को सुबह 4बजे
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। त्रेता युग के बाद प्रथम बार जनकपुरधाम के जानकी मंदिर से 1500भार प्रभु श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या के लिए गुरुवार को 9बजे प्रस्थान किया।वेला, बिन्ही, पिपरा से जलेश्वर में पहुंचने में तीन घंटे से अधिक समय लगा। जलेश्वर में जलेश्वर नगरपालिका के मेयर सुरेश साह सुनार के नेतृत्व में हजारों श्रद्धालुओं ने फूल अक्षत से भार का स्वागत किया। वहां से चला भार को जगह-जगह स्वागत किया गया।मनरा गांवपालिका डके मेयर मोहन पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वागत किया।तीन बजे भार मलंगवा पहुंचा। जहां भार में शामिल लोगों का भोजन का व्यवस्था किया गया था। मलंगवा में हिन्दू संगठनों ने गाजा बाजा के साथ स्वागत किया। मलंगवा के मेयर नागेन्द्र यादव ने स्वागत किया। मौलापुर में मेयर रीना कुमारी साह के नेतृत्व में भार को गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।गढी माई, सिमरौनगढ होते हुए भार शुक्रवार चार बजे भार पहुंचा। आस्था का आलम यह था कि रात भर भार को स्वागत करने के लिए हजारों लोग सड़कों पर इंतजार करते रहे। जगह जगह लोग दीपोत्सव कर भार का स्वागत किया। वीरगंज मेंभार को वीरगंज महानगरपालिका के मेयर राजेश मान सिंह तथा हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।भार रक्सौल होते हुए अयोध्या के लिए प्रस्थान किया है।
