Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नवनिर्मित केन्द्रीय पुस्तकालय उद्घाटन समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न

 
नवनिर्मित केन्द्रीय पुस्तकालय उद्घाटन

अंशु कुमारी झा, काठमांडू, ५जनवरी । भारत के सहयोग से निर्मित केन्द्रीय पुस्तकालय का नया भवन का भारतीय विदेश मंत्री एस.जयशंकर और नेपाल के परराष्ट्र मंत्री एन.पी. साउद के विशिष्ट आतिथ्य में उद्घाटन सम्पन्न हुआ ।  त्रिभुवन विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रा. डा. शिवलाल भुषाल के अध्यक्षता में कार्यक्रम बहुत ही सहज और सुन्दर ढंग से समापन हुआ । कार्यक्रम का संचालन त्रिभुवन विश्वविद्यालय के नि.प्रमुख सागरराज सुवेदी जी ने स्वयं किया ।

यह भी पढें   आश्विन ८ गते से लेकर १२ गते तक भारी बारिश होने की संभावना

कार्यक्रम में नवनिर्मित केन्द्रीय पुस्तकालय के साथ साथ भारत के सहयोग से ही निर्मित २५ विद्यालय और ३२ स्वास्थ्य केन्द्र का भी यही से बजर दबाकर उद्घाटन किया गया ।
कार्यक्रम में नेपाल के परराष्ट्र मंत्री एन.पी. साउद ने कहा कि सरस्वती ज्ञान की शक्ति है । पुस्तकालय सरस्वती का घर है और यह विद्यार्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है । उन्होंने यह भी कहा कि भारत के इस सराहनीय कार्य के लिए हम उन्हें हृदय से धन्यवाद देना चहते हैं ।

यह भी पढें   दीपक की लौ और हमारी सांस्कृतिक संवेदना : - डॉ. सत्यवान सौरभ


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में और भी बहुत सारे इस प्रकार के कार्य होते रहेंगे । उन्होंने कहा कि नेपाल भारत का मैत्री सम्बन्ध अनवरत चलता रहे ।
उन्होंने सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास कथन पर जोर देते हुए बताया कि नेपाल भीजीट सार्थक रहा ।
इसी प्रकार कार्यक्रम में विभिन्न मन्त्रालयों के सचिव, त्रिभुवन विश्वविद्यालय के विभिन्न संकाय तथा संस्थान के पदाधिकारीगण और विभिन्न पुस्तकालयों के प्रमुख और कर्मचारी लोग उपस्थित थे ।

यह भी पढें   आज इन प्रदेशों में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना
नवनिर्मित केन्द्रीय पुस्तकालय उद्घाटन समारोह सकुशल सम्पन्न

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com