Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

त्रिभुवन विश्वविद्यालय केन्द्रीय पुस्तकालय में मनाया गया विश्व हिन्दी दिवस

 

इसे भी सुनिये 

 

अंशु कुमारी झा, 11 जनवरी, काठमांडू । भारतीय दूतावास द्वारा त्रिभुवन विश्वविद्यालय केन्द्रीय पुस्तकालय में धूमधाम से विश्व हिन्दी दिवस मनाया गया ।
कार्यक्रम में विवेकानन्द साँस्कृतिक केंद्र द्वारा संगीत और भास रचित महाभारत पर आधारित नाटिका का मंचन किया गया । जिसमें सूत्रधार की भूमिका का निर्वाह विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र की निदेशक आशावरी वापट जी ने किया था।
इसी प्रकार त्रिभुवन विश्वविद्यालय केन्द्रीय पुस्तकालय के प्रमुख ने भी हिन्दी भाषा काे सराहते हुए अपना मन्तव्य हिन्दी में ही रखा ।
कार्यक्रम में भारत से आए विशिष्ट अतिथि भाषाविद् प्रवीण गुगलानी ने बताया कि अभी हिन्दी भाषा विश्व स्तर पर सबसे अधिक बाेली जानी वाली भाषा है और पहले नंबर पर है। उन्हाेंने यह भी बताया कि विश्व हिन्दी दिवस मनाने का प्रारम्भ भारत के नागपुर से हुआ था ।
कार्यक्रम में संगीत और नाटक का विद्यार्थियाें ने पूर्ण आनन्द उठाया ।

यह भी पढें   एमाले बैठक में सिर्फ ओली की ही चली और बैठक का पहला सत्र समाप्त

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com