Wed. Oct 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज रास्वपा के केन्द्रीय समिति की बैठक

 

काठमांडू, माघ ३– राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी ने केन्द्रीय समिति की बैठक आज बुलाई है । पार्टी के आर्थिक और प्रशासनिक नियमावली, विभागीय नियमावली, विभागों के कार्यप्रगति विवरण आदि विषयों में चर्चा करने के लिए गर्न बैठक बुलाई जाने की जानकारी महामन्त्री मुकुल ढकाल ने दी ।
केन्द्रीय कार्यालय में होने वाली इस बैठक में पार्टी विकास आयोजना में पदयात्रा के विषय में भी चर्चा की जाएगी । रास्वपा २१ विकास आयोजना में पदयात्रा करने की तैयारी कर रही है । विकास निर्माण के कार्य में सरकार को दबाब देने के लिए पदयात्रा करेंगे । ये जानकारी नेताओं ने दी है ।
महामंत्री ने बताया कि ‘पदयात्रा करना है यह कहा गया है । कौन कौन सी पदयात्रा है ? किस–किस आयोजना में करना है? तथा किस नेता से कहाँ काम करवाना है यह चयन नहीं हो पाया है । इससे पहले सभापति रवि लामिछाने ने नारायणगढ़ से बुटवल तक की ११३ किलोमिटर सड़क में पैदल यात्रा की थी । उनका कहना है कि पैदल यात्रा से जनता के साथ अच्छे सम्बन्ध और सम्पर्क बनता है इसलिए रास्वपा और पैदल यात्रा करने की तैयारी में है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com