Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मानव अधिकार रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है –मन्त्री भण्डारी

 

काठमांडू, माघ ९–श्रम, रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षामन्त्री शरदसिंह भण्डारी कहा है कि मानव अधिकार के सम्मान, संरक्षण, प्रवर्द्धन और सुनिश्चितता करने का काम राज्य का दायित्व है ।
मंगलवार काठमांडू में आयोजित व्यवसाय और मानव अधिकार सम्बन्धी कार्ययोजना सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलते हुए मन्त्री भण्डारी ने सरकार अन्तर्राष्ट्रीय मञ्च में मानव अधिकार रक्षा के लिए प्रतिबद्धता को योजनावद्ध रुप में कार्यान्वयन किया जाएगा ।
इसी क्रम में उन्होंने कहा कि सरकार ने मानव अधिकार सम्बन्धी राष्ट्रीय कार्ययोजना निर्माण और कार्यन्वयन में ध्यान देने का उल्लेख किया है । ‘मानव अधिकार सम्बन्धी पाँचवां राष्ट्रीय कार्ययोजना कार्यान्वयन में है । उक्त कार्ययोजना ने उद्योगी,व्यवसायी, प्रतिष्ठान और मानव अधिकार सम्बन्धी संयुक्त राष्ट्रसंघ के मार्गदर्शन सिद्धान्त को दृष्टिकोण कर अलग ही राष्ट्रीय कार्ययोजना को लागू करने की व्यवस्था की है ।

यह भी पढें   बाढ़ और भूस्खलन से अवरुद्ध पृथ्वी और बीपी राजमार्ग एकतरफा खुले

राष्ट्रीय कार्ययोजना में श्रमिक,उपभोक्ता, महिला तथा बालबालिका, वैदेशिक रोजगारी में गए कामदार, जनजाती,लैङ्गिक समानता तथा जातिय भेदभाव विरुद्ध के अधिकार आदि मानव अधिकार से सम्बन्धित विषयों को समावेश किया जाएगा ।
उन्होंने अभी की अवस्था में आर्थिक क्रियाकलापों को बढ़ाने के लिए परम्परागत व्यवस्थाओं में सुधार करना आवश्यक है और उसके लिए सरकार, रोजगार दाता और श्रमिक तीनों ही पक्षों को सन्तुलन में रखा जाएगा ।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मन्त्रालय आगामी २०८१–८२ तक के दशक के लिए आन्तरिक रोजगार प्रवर्द्धन के रुप में आगे बढ़ाने के लिए गृहकार्य कर रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com